आज 5 हजार लोग चलाएंगे साइकिल
सड़क सुरक्षा और जीवन सुरक्षा का संदेश देते हुए रविवार को 5 हजार लोग साइकिल चलाएंगे. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कि कोराना महामारी के बाद देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ साइकिल चलाएंगे. इसमें सयाजी से लेकर पितृपर्वत तक 30 किलोमीटर तक लोग साइकल चलाएंगे. इसकी थीम यही है कि साइकल चलाओ कोरोना भगाओ, साइक्लोथॉन का उद्देश्य यही है कि लोग साइकल का भी उपयोग करें और कभी-कभी साइकल भी चलाएं. क्योंकि, आप जान रहे हैं कि पेट्रोल डीजल के किस प्रकार दाम बढ़ रहे हैं और एक बहुत बड़ी राशि भारत सरकार की भी इसमे एक सब्सिडी के रुप में जाती है और हमारा भी बजट पेट्रोल और डीजल बिगाड़ता है.
हमारा और शहर का स्वास्थ्य साइकल चलाने से ठीक रहेगा- कैलाश
बीजेपी महासचिव ने कहा- हमें भी चाहिए कि जहां तक संभव हो सके हम साइकल का उपयोग करें. हम ये कह सकते हैं कि जबसे हमने साइक्लोथॉन का आयोजन किया है तब से साइकल की बिक्री बढ़ गई है. और, कोरोना काल मे तो साइकल ब्लैक में बिकी हैं. इससे न केवल हमारा खुद का स्वास्थ्य बल्कि शहर का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. कोरोना काल में कई लोग डेली व्यायाम, साइकिलिंग और रनिंग के कारण कोरोना से बचे रहे. उसमें मैं भी शामिल हूं. इसलिए मैं तो यही कहूंगा कि लोग अपने छोटे-मोटे कामों के लिए साइकल का ही उपयोग करें.