हाइलाइट्स
भोपाल. पहले से ही हजारों करोड़ के कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार फिर हजारों करोड़ों का लोन लेने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 16 फरवरी को कर्ज के लिए ऑक्शन करेगी और इसकी बिड 17 फरवरी को ओपन होगी. इससे पता चलेगा कि इंवेस्टर्स कितने प्रतिशत ब्याज पर मप्र सरकार को कर्ज देने को तैयार हैं. बताया जा रहा है कि जो भी ये कर्ज कम दर पर देगा, उससे सरकार 10 साल के लिए 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी. गौरतलब है कि ये कर्ज 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से दस दिन पहले लिया जाएगा. बता दें, मप्र सरकार पर पहले से ही 33630 करोड़ रुपए का कर्ज है.