Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर में एनवीडीए सब डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी ने घर में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कर्मचारी यादवराव धोटे ने फांसी लगाई है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मृतक की पत्नी साप्ताहिक हाट बाजार करने गई थी। वापस लौटने पर जैसे ही दरवाजे को धक्का दिया तो पति को फंदे से झूलता मिला। एसआई ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पंखे से उतारा। मृतक के लोवर के बांए जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है।