आशियाने पर असर: 1000 वर्ग फीट के भवन निर्माण पर दो लाख बढ़े, 5 माह में 50 % बढ़ी महंगाई

आशियाने पर असर: 1000 वर्ग फीट के भवन निर्माण पर दो लाख बढ़े, 5 माह में 50 % बढ़ी महंगाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Two Lakhs Increased On The Construction Of 1000 Square Feet Building, Inflation Increased By 50% In 5 Months

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सीमेंट, सरिए, पीवीसी, रेत सहित सभी के भाव बढ़ा दिए
  • ठेकेदारों ने 200 रुपए प्रति वर्गफीट निर्माण की लागत बढ़ा दी

भवन निर्माण सामग्री के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। 5 महीने की बात करें तो निर्माण सामग्री के भाव में 50 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसका असर मकान बनाने में लोगों पर हो रहा है। एक हजार स्क्वेयर फीट के मकान पर करीब दो लाख रुपए ज्यादा खर्च करना पड़ रहे हैं। लॉकडाउन में मकानों का निर्माण बंद था। लॉकडाउन में लोगों को निर्माण अनुमति मिली तो निर्माण सामग्री में बढ़ोतरी शुरू हो गई। पांच महीने में सीमेंट, सरिए, पीवीसी, रेत, कॉपर सहित भवन निर्माण में काम आने वाली सभी सामग्रियों के भाव 15 से 50 फीसदी तक बढ़ गए है। इसका असर मकान बनाने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। पहले 11 लाख ही लगते थे : पहले कंस्ट्रक्शन चार्ज 1100 रुपए वर्ग फीट था। तब 1000 स्क्वेयर फीट के मकान के निर्माण में 11 लाख रुपए खर्च होते थे। अब रेट 1300 रुपए स्क्वेयर फीट हो गए हैं तो 13 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। यानी 2 लाख रुपए का भार लोगों पर बढ़ गया है।

लॉकडाउन से भावों में तेजी जारी : सीमेंट, सरिए से ज्यादा पीवीसी और कॉपर के भाव बढ़े

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के जानकार और भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता अर्चित डागा ने बताया यह सही कि सीमेंट और सरिये के भाव में पांच महीने में तेजी आई है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इससे ज्यादा तेजी पीवीसी, वायर के भावों में हुई है। नल हो या बिजली फिटिंग हर काम में पीवीसी की जरूरत होती है। कॉपर महंगा हो गया है। भवन निर्माण का सामान 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। एक हजार स्क्वेयर फीट के मकान पर दो लाख रुपए ज्यादा चुकाना पड़ रहे हैं।

ऐसे महंगी होती गई भवन निर्माण की सामग्री

निर्माण सामग्री पहले भाव अब भाव सीमेंट 305 से 315 रुपए 350 से 360 रुपए सरिया 4000 से 4200 रुपए 5400 से 5500 रुपए कॉपर वायर 600 से 650 रुपए 920 से 950 रुपए वीपीसी 450 से 475 रुपए 600 से 615 रुपए गिट्‌टी 2000 से 2200 रुपए 2300 से 2400 रुपए रेत 1800 से 2000 रुपए 2200 से 2300 रुपए (नोट- भाव भवन निर्माण सामग्री के भाव विक्रेताओं के मुताबिक है। सीमेंट के भाव प्रति बोरी, सरिए के भाव प्रति क्विंटल, वॉयर के भाव प्रति बंडल, गिट्‌टी और रेती के भाव ट्राॅली के है। पहले के भाव पांच महीने पहले सितंबर 2020 के है।)

ग्राहकों पर इधर भी मार….ठेकेदारों ने कंस्ट्रक्शन के रेट बढ़ाए

पिछले साल राज्य सरकार ने आरसीसी निर्माण की दर में इजाफा कर दिया था। आरसीसी की निर्माण दर 670 रुपए स्क्वेयर फीट से बढ़ाकर 1022 रुपए स्क्वेयर फीट कर दी थी। ठेकेदार ने कंस्ट्रक्शन रेट बढ़ा दिए। पहले शहर में कंस्ट्रक्शन रेट 1000 से 1100 रुपए प्रति वर्ग फीट थे। अब मकान बनाने के रेट 1150 से 1300 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट हो गए हैं। ठेकेदारों ने मकान निर्माण के रेट बढ़ा दिए हैं।



Source link