केन्द्र सरकार के बचाव में बोले सिंधिया: वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही वृद्धि, केन्द्र सरकार ने काफी हद तक पाया नियंत्रण, थोड़ा धैर्य रखें

केन्द्र सरकार के बचाव में बोले सिंधिया: वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही वृद्धि, केन्द्र सरकार ने काफी हद तक पाया नियंत्रण, थोड़ा धैर्य रखें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Increase In Petroleum Products Due To Global Economic Slowdown, Central Government Has Gained Considerable Control, Be Patient

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झांसी रोड पर वीनस बैंक्वेट में व्यापारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद सिधिया व पूर्व मंत्री नारायण सिंह का कुछ इस तरह व्यापारियों ने स्वागत किया

  • कोरोना के कारण आर्थिक मंदी होने की बात कही
  • व्यापारियों के कार्यक्रम में केन्द्र की भाजपा सरकार के बचाव में आए सिंधिया

सोमवार को राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर में कई कार्यक्रम में भाग लिया। वीनस बैंक्वेट में व्यापारियों के साथ शहर के विकास की चर्चा कार्यक्रम में सिंधिया लगातार बढ़ती महंगाई पर केन्द्र सरकार का बचाव करते नजर आए। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने पर राज्यसभा सांसद सिंधिया का कहना था कि कोरोना के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। यही कारण पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पर केन्द्र में मोदी सरकार ने काफी हद तक इस वैश्विक आर्थिक मंदी पर काबू पा लिया है। आप धैर्य रखें, इस मंदी से निकालने के प्रयास जारी हैं जल्द हालात बदलेंगे।

राज्यसभा सांसद सिंधिया के महंगाई पर भाषण को सुनते, शहर के व्यापारी

राज्यसभा सांसद सिंधिया के महंगाई पर भाषण को सुनते, शहर के व्यापारी

पेट्रोलियम पदार्थ के दाम लगातार आसमान पर पहुंच गए हैं। शहर में पेट्रोल 96.89 रुपए पहुंच गई है, जबकि डीजल 89.39 रुपए है। ऐसे में विपक्ष केन्द्र से लेकर शहर तक लगातार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला कर रही है। सोमवार को व्यापारियों के साथ शहर विकास की समीक्षा और संभावनाओं पर हुई चर्चा में भी यही महंगाई का मुद्दा छाया रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम में व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द महंगाई पर काबू पाया जाएगा। केन्द्र सरकार इस दिशा में काफी प्रयास कर रही है। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, व्यापारिक संस्था चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, मानसेवी सचिव, सचिव अन्य सदस्य व व्यापारिक संस्था कैट के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

जीआरएमसी में "परिचय चर्चा डॉक्टर्स के साथ" कार्यक्रम में डॉक्टर्स के साथ बात करते राज्यसभा सांसद सिंधिया व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह

जीआरएमसी में “परिचय चर्चा डॉक्टर्स के साथ” कार्यक्रम में डॉक्टर्स के साथ बात करते राज्यसभा सांसद सिंधिया व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह

ट्राम सेंटर पहुंचे किया निरीक्षण

व्यापारियों के साथ संवाद करने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान यहां किस तरह गंभीर हालत में आने वाले पेशेंट का इलाज किया जाता है यह समझा है। साथ ही वहां भर्ती मरीजों के परिजन से बात कर जाना कि यहां कोई समस्याएं तो नहीं है। कुछ बिंदुओं पर सुधार की गुंजाइश बताकर काम करने के लिए कहा। इसके बाद जीआरएमसी में “परिचय चर्चा डॉक्टर के साथ” कार्यक्रक में भाग लिया। इसमें डॉक्टरों से बात की गई। अस्पताल को और कितना बेहतर किया जा सकता है उस पर बात की।

मेला भी पहुंचे, शाम को शताब्दी एक्सप्रेस से होंगे रवाना

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने मेला पहुंचकर सुविधाएं भी देखीं। दिन में जयविलास पैलेसे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शाम को वह शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



Source link