Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बैठक में 100 से अधिक नारीशक्ति हुईं शामिल
- 22 फरवरी को निकाला जाएगा राष्ट्र सेविका समिति का रूट मार्च
आगामी 22 फरवरी को राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकलेगा। नर्मदापुर के इतिहास में पहली बार होगा जब युवतियां और महिलाएं राष्ट्र सेविका की गणेवश में मार्च पास्ट करेंगी। राष्ट्र सेविका समिति 1 936 में बनी है। नर्मदापुर में पहली बार पूर्ण गणवेश में अस्त्र-शस्त्र लेकर महिलाएं बैंड पर कदमताल करतीं दिखाई देंगी। इसकी तैयारियांं चल रही हैं।
मालाखेड़ी रोड पर एक निजी स्कूल में महिलाओं को पथ संचलन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं सदर बाजार में घोष वादन और रचनाएं सिखाई जा रही हैं। महिलाओं और युवतियों के गणवेश बनाने का भी काम चल रहा है। बस्ती और नगर में अभियान चलाकर संपर्क किया जा रहा है।
बैठक में 100 से अधिक नारीशक्ति हुईं शामिल
नर्मदापुर नगर द्वारा निकाले जा रहे पथ संचलन की तैयारी की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के पास कार्यालय में हुई। इसमें 100 से अधिक युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। शहर के हर वार्ड से संचलन में नारीशक्ति को शामिल करने को लेकर योजना बनी। साथ ही 22 फरवरी को शाम 4 बजे मातृशक्ति के संचलन के विषय में विभाग प्रचारक शिव शंकर द्वारा विषय प्रस्तुत किया गया।
इस बैठक में माननीय जिला संघ चालक पवन अग्रवाल जिला प्रचारक तरूण उपस्थित रहे। राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन पहली बार जिले में निकल रहा है। बैठक में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन से पहले 17 फरवरी को घोष, बैंड के साथ पथ संचलन की रिहर्सल की जाएगी।