राजस्थान का शातिर चोर: सैलाना पुलिस दो माह बाद भी राजस्थान के शातिर चोर का पता नहीं लगा सकी

राजस्थान का शातिर चोर: सैलाना पुलिस दो माह बाद भी राजस्थान के शातिर चोर का पता नहीं लगा सकी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • सैलाना में भाजपा उपाध्यक्ष के मकान में दो माह पहले हुई थी चोरी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी के घर में 25 दिसंबर को हुई चोरी का मास्टर माइंड राजस्थान का शातिर चोर और उसका साथी दो महीने बाद भी हाथ नहीं लगा है। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी गौरव तिवारी ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पति डॉ. दीपक जोशी के इलाज के लिए भाजपा उपाध्यक्ष क्रांति जोशी साथ इंदौर गईं थीं। 24 और 25 दिसंबर की रात सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर 10 लाख रुपए कीमत के आभूषण नकदी ले गए थे। क्लीनिक की कर्मचारी ने 26 दिसंबर को ताला टूटा देखा तब चोरी का पता चला। पुलिस ने चोरी के आरोपी डॉ. जोशी के कर्मचारी छोटू उर्फ आदेश, उसके साथी ईश्वर और अनिल निनामा को गिरफ्तार कर चोरी का माल जब्त किया। आरोपी छोटू उर्फ आदेश ने पुलिस को बताया राजस्थान के शातिर चोर परमेश, सुनील और साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। परमेश और सुनील फरार हैं। चोरी में गया एक लाख रुपए नकदी, चांदी के दो सिक्के और कीमती एक घड़ी जब्त होना है।

^सैलाना और सरवन थाने की टीम लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। शिवमंगल सिंह सेंगर, टीआई सैलाना



Source link