Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिवनी मालवा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- संदिग्ध परिस्थिति में माैत, सुसाइड नोट भी मिला
शनिवार दाेपहर से लापता मीडियाकर्मी उमाशंकर चंद्रायण का शव रविवार शाम 6 बजे एक खेत में मिला है। चंद्रायण की माैत संदेहास्पद लग रही है। शव के पास काेल्ड ड्रिंक की एक बाेतल और पेंट की जेब से सुसाइड नाेट मिला है। सुसाइड नाेट से मामला और उलझ गया है। सुसाइड नाेट में महिला के साथ पूजन अनुष्ठान करने की बात लिखी है। यह इच्छा पूरी नहीं हाेने पर जीवन समाप्त करने का जिक्र है।
कुछ दूरी पर मिली बाइक
भांजे तापस जाेशी ने बताया चंद्रायण शनिवार शाम 5 बजे से लापता थे। रविवार को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। साथी मीडियाकर्मियाें ने साेशल मीडिया पर उनकी फाेटाे व संपर्क नंबर जारी किए थे। रविवार दाेपहर उनकी बाइक पगढाल-बिसाेनी मार्ग पर एक युवक काे दिखी। एक खेत के बीच शव मिला। माैके पर एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, सिवनी मालवा टीआई संजय चौक और शिवपुर थाना प्रभारी सुनील घावरी पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। साेमवार काे शव का पाेस्टमार्टम किया जाएगा।