हादसा: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

हादसा: बाइक की टक्कर से युवक की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सालाखेड़ी में फोरलेन पर रविवार दोपहर सड़क पार कर रहा युवक बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जैन ढाबे के पास हुई दुर्घटना में घायल पैदल राहगीर गोपाल पिता राजू (25) निवासी खाखराकुड़ी और बाइक सवार कपिल पिता दिनेश मकवाना (23) और राजेश पिता अनोखीलाल कुशवाह (29) दोनों निवासी सादलपुर (धार) को दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शाम 4:40 बजे गोपाल की मौत हो गई। परिजन के अनुसार गोपाल महू रोड स्थित दुकान पर काम करता था। दोपहर को बस से उतरकर पैदल दुकान पर जा रहा था। सड़क पार करते वक्त बाइक टकरा गई। बाइक सवार घायल राजेश ने बताया ब्रेसलेट खरीदने के लिए दोनों सादलपुर से रतलाम आए थे और चांदनीचौक जाना था। दुर्घटना के बाद तीनों को पुलिस और राहगीरों ने ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया।



Source link