Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोर्ट ने हुक्का लाउंज में तोेड़फोड़ करने वाले 7 शिवसैनिकों को भेजा जेल, दो लड़कियों को जमानत
- वैंलेटाइन डे पर शिवसैनिकों ने बिट्टन मार्केट स्थित काउब्वॉय हुक्का लाउंज में घुस कर की थी तोड़फोड
वैंलेनटाइन डे पर बिट्टन मार्केट स्थित काउब्वॉय हुक्का लाउंज में शिव सैनिकों के जबरन घुसकर गुंडागर्दी और तोडफोड़ मामले में कोर्ट ने 7 शिवसैनिकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी 2 लड़कियों को जमानत दे दी। हबीबगंज पुलिस ने मामले में आरोपी 9 शिवसैनिकों को सोमवार दोपहर जिला कोर्ट में मुख्य न्यायधीश के सामने पेश किया। यहां पर आरोपियों के वकील ने जमानत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 2 लड़कियों को जमानत देने का कहकर बाकी को जेल भेज दिया। बता दें पुलिस ने रविवार को लाउंच के मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों पर जबरन घुसकर तोड़फोड और लुटपाट का केस दर्ज किया है।
लाउंज में घुसकर की थी मारपीट
शिवसैनिकों ने रविवार को दोपहर डेढ बजे बिट्टल मार्केट के काउब्वॉज लाउंज में घुसकर गुडांगर्दी और तोड़फोड़ की थी। आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे थे। यहां पर नारेबाजी करते हुए आरोपियों ने जमकर उत्पाद मचाया। टेबल पर रखा खाना फैंक दिया था। एक ग्राहक की बियर बोतल भी फोड़ दी थी। आरोपियों ने लाउंज के स्टॉफ से भी मारपीट की थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़तार कर लिया था।