IND vs ENG: बर्थडे पर ट्रोल हुए इंग्लैंड के विकेटकीपर Ben Fokes, वायरल हुए ये Funny Memes

IND vs ENG: बर्थडे पर ट्रोल हुए इंग्लैंड के विकेटकीपर Ben Fokes, वायरल हुए ये Funny Memes


नई दिल्ली: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (Ben Fokes) का आज जन्मदिन हैं और उनके लिए आज का दिन कितना शानदार जा रहा होगा इसका अंदाजा लगना मुश्किल नहीं होगा. 

भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में लगातार विकेट खोती रही. विकेटकीपर बेन फोक्स (Ben Fokes) को इसका बड़ा श्रेय जाता है. दिन का खेल शुरू होने पर ही बड़े ही चेतेश्वर पुजारा अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट हो गए. 19वें ओवर में पुजारा एक रन चुराने के लिए क्रीज से आगे निकल गए, लेकिन शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप ने विकेटकीपर बेन फोक्स की तरफ थ्रो कर दिया. पुजारा का बल्ला क्रीज में अटक गया और हाथ से छूट गया. इसके बाद बेन फोक्स ने उन्हें रन आउट कर दिया.

 

उसके बाद उन्होंने शानदार स्टंपिंग कर रोहित शर्मा को आउट किया. पहली पारी में इंग्लैंड का सरदर्द बने रोहित को 26 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद से ही बेन फोक्स (Ben Fokes) की ट्विटर पर जमकर तारीफ हो रही है. 

इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जैक लीच की गेंद पर आउट हुए. इस बार भी बेन फोक्स (Ben Fokes) ने जबरदस्त स्टंपिंग की. 





Source link