IND vs ENG: विकेट के पीछे ऋषभ पंत की कमेंट्री सुन नहीं रुक रही फैन्स की हंसी– News18 Hindi

IND vs ENG: विकेट के पीछे ऋषभ पंत की कमेंट्री सुन नहीं रुक रही फैन्स की हंसी– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने बल्ले से और विकेट के पीछे ग्लव्स से भारतीय क्रिकेट टीम को अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन इन सबके साथ पंत अपनी कमेंट्री और कमेंट्स से भी भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. वह विकेट के पीछे कमेंट्स ने ना केवल टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि फैन्स को जमकर हंसा भी रहे हैं. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के विकेट के पीछे से चल रही कमेंट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

23 साल के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार पारी खेलने के बाद विकेट के पीछ अपने मजाकिया अंदाज से फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. यह घटना मैच के दूसरे दिन की है, जब इंग्लैंड क्रिकेट टीम बल्लेबाजी कर रही थी. भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के दौरान पंत गेंदबाजों को अपने ही अंदाज में प्रेरित कर रहे थे. वह बल्लेबाजों के कान के पास लगातार बोल रहे थे. वह इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी बातों से लगातार परेशान करने की कोशिश कर रहे थे.

IND vs ENG: रोहित शर्मा सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन से पीछे, इस मामले में दुनिया के नंबर 1 क्रिकेटर

चेन्नई की पिच देखकर ‘घबरा’ गए इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच ग्राहम थोर्प, कह दी बड़ी बात

विकेट के पीछे ऋषभ पंत के कमेंट्स से भारतीय फैन्स खासे प्रभावित नजर आए. ऐसे में कुछ फैन्स ने कहा कि पंत एक एक महान कमेंटेटर बनेंगे. कुछ फैन्स ने कहा कि जब ऋषभ पंत स्टंप्स के पीछे हों तो माइक का साउंड फुल होना चाहिए.

बता दें कि इससे पहले ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 58 रनों की जरूरी पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 329 बनाने में कामयाब रही. जब वह पहले दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए तो रोहित शर्मा शतक जड़कर आउट हो चुके थे. रोहित के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा वक्त क्रीज पर नहीं टिक पाए. इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी का स्कोर बड़ा करने के लिए पंत पर निर्भर थी. पंत को अपने पार्टनर से हालांकि, ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाया. बावजूद इसके ऋषभ पंत ने खतरा लिया और इंग्लिश गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.





Source link