चेन्नई: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. मुकाबले में भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मेहमान टीम की पहली पारी को तहस नहस कर दिया.
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. अश्विन ने एक साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम भी किए.
अश्विन ने हरभजन को छोड़ा पीछे
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
IND vs ENG 2nd Test Day 3 LIVE SCORE UPDATES
अश्विन ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स (Ben Strokes) को आउट करने के बाद हरभजन (Harbhajan Singh) को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं. घरेलू मैदान पर अश्विन ने 266 विकेट लिए है.
अश्विन ने भज्जी से मांगी माफी
अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने सीनियर गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद उनसे माफी मांगी.
अश्विन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब मैंने 2001 श्रृंखला में भज्जू पा (हरभजन) को खेलते देखा था तब मैंने यह सोचा थी नहीं था कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा. मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था’.
अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाने वाले 34 वर्षीय अश्विन को संवाददाता सम्मेलन में आने से पहले इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौरे में टीम के उनके साथी खिलाड़ी हरभजन की तरह गेंदबाजी करने पर उनका मजाक उड़ाते थे.
A touch of class from Ash!
He may have surpassed @harbhajan_singh to become the second-highest wickettaker in India in Tests but @ashwinravi99 has nothing but respect for the ‘Turbanator’. @Paytm #TeamIndia #INDvENG
Here’s what Ashwin said pic.twitter.com/HIRSq07jCD
— BCCI (@BCCI) February 14, 2021
उन्होंने कहा, ‘उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था. वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से विशेष होना चाहिए. मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब जब मुझे इसके बारे में पता है, तो मुझे खुशी हो रही है. माफ करें, भज्जू पा’.
हरभजन ने अश्विन को दिया जवाब
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, ‘तुम चैंपियन हो अश्विन. मैं दुआ करता हूं कि तुम इससे भी बड़े रिकॉर्ड बनाओ. ऐसे ही खेलते रहो. तुम्हें बहुत सारी ताकत मिले भाई’.
You are a champion @ashwinravi99 I wish you many more records far bigger than this.. keep it up.. More power to you brother God bless https://t.co/bGd5kUAmnD
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 14, 2021
अश्विन का शानदार रिकॉर्ड
अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है.
Timber and fifer!@ashwinravi99 gets Stuart Broad’s wicket to complete his 29th five-wicket haul in Test cricket.
England all out for 134 as #TeamIndia secure a 195-run lead in the 2nd @Paytm #INDvENG Test!
Follow the match https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/Zx3noG7YVw
— BCCI (@BCCI) February 14, 2021
V
अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाए हैं. महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिए हैं.