बता दें, सिंधिया सोमवार सुबह विकी फैक्ट्री चौराहा पर “एक परिचर्चा” कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां मिल,- ग्वालियर विकास की परिकल्पना विषय पर चर्चा की जाएगी. वहीं दोपहर को जयविलास पैलेस में प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक करेंगे और डॉक्टर्स सेमिनार में शिरकत करेंगे. शाम 5 बजे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का मुआयना कर वे रात 7.45 पर ट्रेन से दिल्ली रवाना होंगे.
वर्ग में बहुत कुछ सीखने को मिलता है- सिंधिया
पत्रकारों से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वर्ग बहुत मायनों में खास है. वर्ग में अनेक मुद्दों पर चर्चा होती है. ये एक बहुत स्वच्छ परंपरा है. यहां विचारों का आदान-प्रदान होना, ज्ञान ग्रहण करना सिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अगर अपने आपको अधिक ज्ञानी समझे, तो उसका उतार ही शुरू हो जाता है.
सकारात्मक सोच और लक्ष्य की प्राप्ति का संधान जरूरी
सांसद ने कहा कि वर्ग में समय-समय पर ज्ञान प्राप्ति भी होती है. लोगों के साथ समन्वय भी होता है. मैं तीन वर्गों में सम्मिलित हुआ. तीनों में अलग-अलग चीजें सीखीं. इनसे ऊर्जा मिलती है. एकता बनती है. समपर्ण भाव बढ़ता है. लक्ष्य कैसे पूरा करना है, जनसेवा कैसे करनी है, सकारात्मक सोच कैसे बनानी है, इन चीजों का अनुभव वर्ग में बनता है. मीडिया से चर्चा के बाद सिंधिया ने मेला चौराहा के पास स्थापित शहीद उधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर सिंधिया ने कहा- कि युवाओं को उधम सिंह जी से देश भक्ति का जज्बा सीखना चाहिए.