Yuvraj Singh की मुश्किलें बढ़ीं, दलितों पर की थी अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज

Yuvraj Singh की मुश्किलें बढ़ीं, दलितों पर की थी अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज


नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुश्किलों में पड़ गए हैं. युवराज के ऊपर दलितों के खिलाफ आपत्तिजनक कॉमेंट करने के चलते हरियाणा की हिसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. 

क्या था मामला?

युवराज (Yuvraj Singh) पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने दलितों के खिलाफ एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. यह शब्द उन्होंने युजवेंद्र चहल को कहा था. जिसके बाद फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी. हालांकि बाद में युवराज (Yuvraj Singh) ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी. 

पिछले साल जून में दर्ज हुई थी शिकायत 

दलितों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के लिए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के ऊपर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने पिछले साल 2 जून को मुकदमा दर्ज कर, गिरफ्तारी की मांग की थी. युवराज के ऊपर यह शिकायत हिसार के हांसी शहर थाने में दर्ज कराई गई थी. उनके ऊपर आईपीसी की धारा 153, 153 A, 295, 505 के अलावा SC/ST एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. 

युवराज ने भारत को जिताएं हैं दो वर्ल्ड कप

भारत की 2007 टी 20 वर्ल्ड (2007 t20 world cup) कप जीत और 2011 वर्ल्ड कप (2011 World cup) जीत में युवराज (Yuvraj Singh) का अहम योगदान रहा था. युवराज 2011 वर्ल्ड कप में प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे. युवराज (Yuvraj Singh) ने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी 20 मुकाबले खेले थे.





Source link