पर्यटन का शंखनाद: मां राज राजेश्वरी शक्तिपीठ में पर्यटन विकास मंत्री ने मंच से 8 मिनट तक किया दुर्गा सप्तशती का पाठ

पर्यटन का शंखनाद: मां राज राजेश्वरी शक्तिपीठ में पर्यटन विकास मंत्री ने मंच से 8 मिनट तक किया दुर्गा सप्तशती का पाठ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शाजापुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंच पर शंखनाद करती हुई प्रदेश की पयर्टन मंत्री ऊषा ठाकुर।

  • पयर्टन मंत्री ऊषा ठाकुर ने प्रदेश में पयर्टन विकास के लिए होम स्टे और रूलर स्टे के लिए किया 100 गांवों को चिह्नित
  • शहरी लोग जो भौतिकवादी जिंदगी से ऊब गए हैं उनको गांव में जाकर मौलिक जीवन जीने के लिए तैयार किया पयर्टन का नया प्लान

शहर में रहने वाले लोग जो भागमभाग की जिंदगी से ऊब गए हैं, वे गांव जाकर मौलिक जीवन जी सके, इस दिशा में प्रदेश का पयर्टन विभाग काम कर रहा है। इसके लिए प्रदेश के 100 गांवों का चुनाव कर होम स्टे और रूलर स्टे की व्यवस्था की जा रही है। उक्त बात प्रदेश की पयर्टन, सांस्कृतिक और आध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर ने शाजापुर में मां राज-राजेश्वरी शक्तिपीठ पर शंखनाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री ऊषा ठाकुर ने बताया मप्र पयर्टन को दूसरे प्रदेशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा अभी केरल से जो सीखकर आए हैं, उसके तहत प्रदेश में पयर्टन विकास की संभावना तलाशी जा रही है। केरल में होम स्टे, रूलर स्टे बहुत सुव्यवस्थित है और वहां पयर्टन का संस्कार है। इसी तरह अब प्रदेश के 100 गांवों को चिह्नित कर वहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह के पयर्टन का स्वरूप बदलने से पूरे प्रदेश में एग्रो स्टे पयर्टन के संस्कार आएंगे।

मंच से ही किया 8 मिनट तक दुर्गासप्तशती का पाठ
मंत्री ऊषा ठाकुर ने मंच से सभी लोगों से अपने जूते उतारने का आह्वान करने के बाद करीब 8 मिनट तक दुर्गासप्तशती का पाठ किया। इसके बाद खुद के ही शंख को बजाकर शंखनाद किया।

ये भी बोलीं मंत्री ठाकुर : पत्रकारों द्वारा पूछे एक प्रश्न का जवाब देते हुए पयर्टन मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि जो भारत माता की जय और वंदेमातरम नहीं बोलेंगे, ऐसे लोगों के लिए सभी ने स्पष्ट कह दिया कि उन्हें हिन्दुस्तान में रहने की जरूरत नहीं है।



Source link