- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Stopped For Interrogation At Night, The Miscreant Opened Fire On The Fleeing Police, Arrested Three
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निशातपुरा इलाके में पुलिसकर्मी पर पर बदमाश ने चलाई गोली, आरोपी पर है चोरी और मारपीट के 12 से 14 मामले दर्ज
- आरोपियों के पास से दो पहिया वाहन बरामद
- गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी सलमान फरार
निशातपुरा इलाके में बदमाशों के पुलिसकर्मी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात 2 बजे विश्वकर्मा नगर की है। गनीमत रही कि आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी को गोली नहीं लगी। पुलिसकर्मी ने भाग रहे दो बदमाश में से एक को दबोच लिया। वहीं दो अन्य को एक अन्य पुलिसकर्मी ने पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ कर एक फरार की तलाश कर रही है।
चोरी की बाइक बरामद
इनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या और शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उस पर चोरी, मारपीट के 12 से 14 मामले दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सुनसान जगह बैठे थे चारों बदमाश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देररात आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी और राहुल सिकरवार विशकर्मा नगर में रात्रि गस्त कर रहे थे। शिव मंदिर के पास सुनसान जगह पर चार लोग बैठे थे। दोनों पुलिसकर्मी ने चारों बदमाश से पूछताछ शुरू की। तभी सलमान और उसका एक साथ भागने लगे। उनके दो साथी को राहुल सिकरवार ने पकड़ लिया। दोनों भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए राजेन्द्र रघुवंशी उनके पीछे दौड़े। तभी सलमान ने उनके ऊपर फायर कर दिया। इसके बावजूद आरक्षक ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम आदिल, राजा और दुर्गा है।