Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शिकायत पेटी को हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खोला जाता है
विक्रम विश्वविद्यालय की शिकायत पेटी सोमवार को खोली गई। इसमें से पाउच, माचिस और एक कागज भी निकला जिसमें लिखा है स्टाफ का बिहेवियर अच्छा नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने विद्यार्थियों की शिकायत का निराकरण करने के लिए प्रकोष्ठ भी बनाया है।
विद्यार्थी कल्याण विभाग के डॉ. रामकुमार अहिरवार ने बताया विवि के प्रशासनिक भवन के पास में शिकायत पेटी लगवाई है। जिसमें विद्यार्थी शिकायत लिखकर डाल सकते हैं। इसे हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खोला जाता है। शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को भेजी जाती है।
शिकायत के निराकरण लिए कुलसचिव प्रो. यूएन शुक्ल ने छह सदस्यों का प्रकोष्ठ भी बनाया है। इसमें डाॅ. रामकुमार अहिरवार अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण विभाग, डॉ. विश्वजीतसिंह परमार प्रभारी अध्ययनशाला छात्र संघ, डॉ. दीपक गुप्ता, संकाय सदस्य, डॉ. रविशंकर सोनवाल, प्रशासनिक अफसर, भगवतीप्रसाद शर्मा छात्र और माया देवड़ा छात्रा को शामिल किया है।