अन्य कोई गेंदबाज 50 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका है. हालांकि अश्विन एक मैच में 10 विकेट और शतक लगाने के रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट 317 रन से जीता. अब चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.
अश्विन का स्ट्राइक रेट कुंबले से भी ज्यादा
घर में चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं. उन्होंने 19 मैच में 17 की औसत से 61 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 46 का रहा. यानी उन्हें 46वीं गेंद पर विकेट मिला. वहीं अश्विन ने 15 मैच में 17 की औसत से 51 विकेट लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 39 का है. यानी स्ट्राइक रेट के मामले में वे कुंबले से आगे हैं.
IND vs ENG: कोहली की कप्तानी में 83% टेस्ट के रिजल्ट निकले, उनकी कप्तानी स्टाइल पोंटिंग और वॉ की तरह
बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) 46 विकेट लेकर तीसरे, लेग स्पिनर भागवत चंद्रशेखर (Bhagwath Chandrasekher) 29 विकेट के साथ चौथे पर जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 29 विकेट लेकर पांचवें पर हैं. यानी घर में चौथी पारी की बात करें तो टॉप-5 में शामिल गेंदबाज स्पिनर ही हैं.
अश्विन स्टोक्स सहित दो खिलाड़ियों को 10-10 बार आउट कर चुके हैं.
अश्विन ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को आउट किया. ओवरऑल उन्होंने 10वीं बार टेस्ट में स्टोक्स को आउट किया. अश्विन टेस्ट करिअर में दो खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा 10-10 बार आउट कर चुके हैं. इसके स्टोक्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) भी शामिल हैं. दोनों बल्लेबाज बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
IND vs ENG: भारतीय पिचों पर सवाल ही नहीं, अब यहां मैच ड्रॉ नहीं होता सिर्फ रिजल्ट निलकता है
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 200 से अधिक विकेट ले चुके हैं. वे ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं. स्टोक्स का अश्विन के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है. वे 228 गेंद पर सिर्फ 178 रन बना सके हैं. औसत सिर्फ 18 का है.