11 कप्तान 5 या उससे अधिक मैच में कप्तानी कर चुके हैं
इंग्लैंड की ओर से 24 कप्तान एशिया में कमान संभाल चुके हैं. इनमें से 11 ने 5 या उससे अधिक मैच में कप्तानी की है. लेकिन दो ही 5 मैच जीत सके हैं. इस रिकॉर्ड से समझा जा सकता है कि इंग्लैंड के लिए एशिया में मैच जीतना कितना मुश्किल है. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 16 मैच में कप्तानी एलेस्टेयर कुक ने की है. 5 में जीत मिली जबकि 8 में हार मिली. माइकल वॉन (Michael Vaughan) 10 मैच में कप्तानी के साथ दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि वे सिर्फ 2 मैच जीत सके, 3 हारे. 10 कप्तान तो जीत ही हासिल नहीं कर सके. सबसे ज्यादा 8 हार कुक की ही कप्तानी में मिली.
IND VS ENG: नहीं सुधरे केविन पीटरसन, कहा- भारत ने इंग्लैंड की बी टीम को हराया
26 साल बाद इंग्लिश टीम दोनों पारियों को मिलाकर 300 रन भी नहीं बना सकी
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 134 जबकि दूसरी पारी में 164 रन बनाए. दोनों दोनों पारियों को मिलाकर 298 रन. यानी टीम 300 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. इसके पहले जुलाई 1995 में टीम विंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में दोनों पारियों में मिलाकर 300 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी थी. तब टीम ने एक पारी में 147 जबकि एक पारी में 89 रन बनाए थे. तब से टीम ने 317 टेस्ट खेले हैं. यानी 316 टेस्ट के बाद टीम दोनों पारियों में मिलाकर 300 रन नहीं बना सकी.
सिर्फ एक कप्तान एशिया में 1000 से अधिक रन बना सका है
बतौर इंग्लिश कप्तान एशिया में रन की बनाने की बात करें तो सिर्फ एक ने 1000 से अधिक रन बनाए हैं. अन्य 23 कप्तान ऐसा नहीं कर सके हैं. एलेस्टेयर कुक 1812 रन के साथ टॉप पर हैं. इसमें 7 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. रूट 952 रन के साथ दूसरे पर हैं. इसमें 4 शतक शामिल हैं. वे भारत में पहली बार किसी टेस्ट में 50 से अधिक रन की पारी नहीं खेल सके. सीरीज के दो मैच अभी बचे हैं. ऐसे में रूट 1000 रन तक पहुंच सकते हैं.