- Hindi News
- Local
- Mp
- Went To Guard The Farm, Found The Dead Body In A Bled In The Room In The Morning
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वारदात के बाद मौके पर विधायक समेत पुलिस पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई।
जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला है। सूचना पर मौके पर विधायक नीरज दीक्षित और पुलिस माैके पर पहुंच गई।
घनश्याम पटेल निवासी अपने खेत पर मंगलवार रात रखवाली करने गया था। इस दौरान वह खेत पर बने कमरे में भी सो गया था। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन खेत पर गए। यहां देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। घनश्याम पटेल महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के विधायक प्रतिनिधि थे। सूचना पर विधायक नीरज दीक्षित समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का पता लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित ही गये। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मामला जांच में लिया है।