जेपी सीमेंट फैक्टरी में कर्मचारी की मौत: काम के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन ने फैक्टरी गेट पर किया प्रदर्शन

जेपी सीमेंट फैक्टरी में कर्मचारी की मौत: काम के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन ने फैक्टरी गेट पर किया प्रदर्शन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Fell From A Height Of 50 Feet During Work, Broken In Hospital; The Family Performed At The Factory Gate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद जेपी सीमेंट फैक्टरी के बाहर कर्मचारी के परिजन ने प्रदर्शन किया।

यहां जेपी सीमेँट फैक्टरी में काम के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन ने फैक्टरी का घेराव किया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन फैक्टरी के गेट पर बैठे रहे। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया है कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

चोरहटा थाना क्षेत्र के नौबस्ता में जेपी सीमेंट फैक्टरी स्थित है। मंगलवार दोपहर कर्मचारी निर्मल बुनकर 50 फीट की ऊंचाई में काम कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे आ गिरा। घायल अवस्था में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप था, जिस प्लेटफाॅर्म में खड़ा होकर निर्मल सफाई कर रहा था, वह जर्जर था। इसी कारण हादसा हुआ है।

सूचना पर एसडीएम फरहीन खान, सीएसपी सच्चिदानंद प्रसाद समेत पुलिस बल फैक्टरी परिसर में पहुंच गया। परिजनों को समझाइश देकर पूरा मामला शांत करवाने का प्रयास किया। परिजन मुआवजा, आश्रितों को नौकरी व बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link