Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
इंदौर नगर निगम के द्वारा बुधवार सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आनंद नगर में दो फ्लैट सील कर दिए गए हैं। इन दोनों फ्लैटों को किराए पर देने के लिए खाली रखा गया था। नगर निगम के द्वारा बकाया कर की वसूली के काम को तेज गति से अंजाम दिया जा रहा है। जिन लोगों के द्वारा अपना बकाया टैक्स नहीं चुकाया जा रहा है उनकी संपत्ति को ज़ब्त और कुर्क करने का काम निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के जोन क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 74 की टीम आनंद नगर में बकाया राशि की वसूली के लिए पहुंची थी। वहां पहुंचने पर इस टीम के द्वारा बकाया राशि की वसूली करने का काम किया जा रहा था। निगम के अधिकारियों ने बताया कि वहां प्लाॅट नंबर 50 पर स्थित बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर सतीश कुमार गोकुल चंद सेठी का एक फ्लैट खस्ता हालत में है। उस फ्लैट पर संपत्तिकर के 2 लाख 15 हजार रुपए और कचरा परिवहन के 6 हजार रुपए बकाया थे। इस बकाया राशि को देखते हुए इस फ्लैट को सील कर दिया गया। इसके साथ ही उसके पास में ही भोलाराम गोकुल चंद सेठी का भी फ्लैट खाली पड़ा हुआ था। इस फ्लैट पर संपत्ति कर के 16 हजार रुपए और कचरा परिवहन के 6 हजार रुपए बकाया थे। इस फ्लैट को भी निगम की टीम के द्वारा सील कर दिया गया है। इन दोनों फ्लैटों के बारे में जब निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किराए पर देने के लिए यह फ्लैट खाली रखे गए हैं। रोज किराएदार आ कर फ्लैट देखकर जा रहे हैं।