- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Fraud Of 8 Lakhs And A Half In The Guise Of The Advisory Company, The Stock Market Blamed For Huge Profits
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
शहर में एडवाइजरी कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी का खेल लगातार जारी है। मंगलवार देर रात को भी इसी की शिकायत कनाडिया थाने में दर्ज हुई है ।फरियादी को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एडवाइजरी कंपनी वालों ने साढ़े 8 लाख की ठगी कर ली। कनाडिया पुलिस के अनुसार फरियादी श्याम पुष्पद निवासी वुडलैंड शोरूम के पास पिपलियाहाना की शिकायत पर आरोपी आशीष कुमावत निवासी मानवता नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुबेर कैपिटल के नाम से एडवाइजरी कंपनी चलाता है। उसने साल भर पहले फरियादी से संपर्क कर शेयर मार्केट में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। फरियादी ने आरोपी आशीष और उसके साथियों की बातों में आकर साढ़े 8 लाख रुपए जमा करवा दिए। बाद में आरोपी कोरोना का बहाना बनाकर फरियादी को टालने लगा। परेशान होकर फरियादी ने मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की हैं ।