Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- भंडार पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी पदयात्रा
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में बुधवार को शहर में पैदल मार्च कर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें सतरस्ते से पैदल किसान पदयात्रा प्रारंभ होकर हलवाई चौक से इंदिरा चौक से उपभोक्ता भंडार पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने बताया किसान पदयात्रा का मूल उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित तीन काले कानूनों का विरोध करना है। आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी सीपी मित्तल, सभी पूर्व विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और ग्रामीण अंचल से कृषक उपस्थित होंगे।