- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Case Filed Against 11 People, Including The Pastor Of The Church, Foreign Funds Taken In The Name Of Blacklisted Institutions
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विदेशी अनुदान ब्लैकलिस्टेड और फर्जी संस्था के नाम पर अवैध रूप से करोडों रूपये प्राप्त कर गबन करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है।
- पादरी ने विदेश से आये एनजीओ के फंड को किया निजी खातों में ट्रांसफर, पत्नी को फर्जी तरीके से बताया चीफ फंक्शनरी
विदेशी अनुदान ब्लैक लिस्टेड और फर्जी संस्था के नाम पर अवैध रूप से करोड़ों रुपए प्राप्त कर गबन करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी अनिल मार्टिन ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के खिलाफ जाकर विदेशों से अनुदान हासिल किया। इसके लिए फर्जी और ब्लैकलिस्टेड संस्थाओं के नाम पर करोड़ों रुपए का विदेशी अनुदान लिया गया। जिसको अपनी निजी खातों में ट्रांसर्फर किया। इसके बाद अपने सहयोगियों की मदद से गबन कर लिया। भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला-
भोपाल क्राइम ब्रांच में डॉक्टर निशिकांत विश्वास ने नियमविरुद्ध तरीके से विदेशी फंड लेकर गबन करने के मामले में शिकायत दी थी। इसकी जांच में आरोपी अनिल मार्टीन की भोपाल स्थित रजिस्टर्ड संस्था सेंट जॉन इवेन्जिलिकल लूथरन चर्जेस मध्यप्रदेश एवं ईएलसीइन एमपी छिदवाडा के कुल 11 गवर्निग सदस्यों के द्वारा अवैध रूप से विदेशी अनुदान/फंड संस्था के खाते में प्राप्त कर अनुदान को नियम विरुद्ध तरीके से पैसा निकालकर अन्य बैंक खातों में ट्रांसर्फर करने की बात सामने आई। यहीं नहीं इन संस्था के सभी सदस्यों द्वारा मिली भगत कर संस्था की अचल संपत्तियों को भी धोखाधड़ी कर बेचा गया।
फर्जी बनाई संस्था
आरोपी अनिल मार्टिन ने सेंट जॉन इवेन्जिलिकल लूथरन चर्चेस इन मप्रे को गोविन्दपुरा डी.सेक्टर भोपाल के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया था। जिसमें स्वयं अनिल मार्टिन प्रबंधक है। जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत लेने पर पाया गया कि सम्पूर्ण गोविन्दपुरा क्षेत्र में उक्त नाम से कोई संस्था संचालित नहीं है। इस संस्था का रजिस्ट्रेशन इसी नाम की छिदंवाड़ा में संचालित संस्था के नाम पर कराया गया। जिसे वर्ष 2015 एवं 2017 में केन्द्र सरकार ने विदेशी अनुदान लेने के लिए ब्लेकलिस्टेउ किया गया। इसके बावजूद अनिल मार्टिन ने विदेशी अनुदान लिया।
पत्नी को फर्जी तरीके से बताया चीफ फंक्शनरी
आरोपी अनिल मार्टिन के द्वारा उक्त संस्था के वार्षिकी फायनन्शियल स्टेटमेन्ट में अवैध हस्ताक्षर एवं सील का उपयोग करके केन्द्रीय गृह मंत्रालय में नियमविरूद्ध तरीके से अवैध रूप से जमा किया गया। आरोपी के के विरूद्ध थाना चौराई जिला छिंदवाडा में वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज होकर प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भी संस्था में चीफ फंक्शनरी के रूप में संचालन करते हुए अवैध रूप से विदेशी अनुदान प्राप्त किया जा रहा है। हद तो यह है कि आरोपी ने संस्था सेंट जॉन इवेन्जिलिकल लूथरन चर्चेस इन मप्र भोपाल के चीफ फंक्शनरी को नियमविरूद्ध तरीके से नाम बदलकर स्वयं की पत्नि को फर्जी तरीके से संस्था का चीफ फंक्शनरी बनाया गया।
इन लोगों को बनाया आरोपी
1. अनिल मार्टिन निवासी – गोविन्दपुरा भोपाल (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 2. ई पंचू निवासी – नागपुर महाराष्ट्र (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 3. नितिन सहाय निवासी – छिंदवाडा, म0प्र0 (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 4. एस के सुक्का निवासी – रायपुर, छत्तीसगढ (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 5. अनिल मैथ्यूस निवासी – सागर, म0प्र0 (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा),6. जी.टी. विश्वास निवासी – माढर बैतूल, म0प्र0 (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा),7. अशोक चौकसे निवासी – छिंदवाडा, म0प्र0 (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 8. डी.ए.प्रसाद निवासी – आमला, बैतूल, म0प्र0 (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 9. अशोक कुमार निवासी – कोरिया, छत्तीसगढ (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा),10. डी.डी. खलको निवासी – कोरिया, छत्तीसगढ (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा), 11. शिवाजी पोकालो निवासी- पांडुरना, छिंदवाडा (सदस्य :- संस्था ई.एल.सी. इन, एम.पी. छिंदवाडा)।