- Hindi News
- Local
- Mp
- Grain Kept In Agricultural Produce Market, Wet In Rain, Hail Also Damaged Wheat gram Crops In Fields
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा18 मिनट पहले
कृषि उपज मंडी परिसर में शेड के बाहर रखा अनाज इस तरह भीग गया।
जिले भर में मंगलवार को अचानक हुई बारिश और ओलों ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण यहां कृषि उपज मंडी में खुले में रखी किसानों और व्यापारियों की फसल भीग गई, वहीं ओलों के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ बारिश और ओलों की चेतावनी दी थी। इसी के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे खेतों में लगी गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मंडी में बिकने आई मक्के की उपज खुले में रखी थी, जो भीग गई। हालांकि मंडी प्रबंधन का दावा है कि किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है, इससे पहले नीलामी हो चुकी थी। व्यापारी की फसल भीगी है।
ग्राम धुलकवाड़ा से मंडी में फसल बेचने आए किसान मुकेश साहू ने बताया कि वह मक्की उपज को मंडी में बेचने लाया था। शेड नहीं मिलने से उसने उपज को बाहर रख दिया था। बारिश में फसल भीग गई। उसका करीब 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया। ऐसे ही कई किसानों की फसल खराब हुई है।
मंडी प्रबंधन ने कहा- किसानों के लिए अलग शेड
कृषि उपज मंडी में किसानों को सुविधा देने के लिए मंडी परिसर में अलग-अलग उपज के शेड बनाए गए हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि इन शेड्स में मंडी प्रबंधन और व्यापारी की साठगांठ के चलते सिर्फ व्यापारियों का ही अनाज रखा होता है। मामले में मंडी सचिव शिवदयाल अहिरवार का कहना है, मंडी परिसर में 250 मीट्रिक टन अनाज रखने की व्यस्था है। फिलहाल, शेडों में किसानों का 10 से 15 हजार क्विंटल टन अनाज रखा है। शेष जगह व्यापारियों का अनाज रखा है। व्यापारियों को वेयर हाउस में जगह नहीं मिल रही। रैक नहीं होने लगने से किसान ने मजबूरी में मंडी बाहर अनाज रखा है।