बाल विवाह: 14 साल की नाबालिग का 42 वर्ष के अधेड़ से हो रहा विवाह रुकवाया

बाल विवाह: 14 साल की नाबालिग का 42 वर्ष के अधेड़ से हो रहा विवाह रुकवाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • नहीं रुक रहे बाल विवाह, पिपरिया करकट गांव में फिर एक मामला

विशेष किशोर इकाई की टीम ने मंगलवार को फिर एक बाल विवाह रुकवाया। बहेरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया करकट गांव में परिजन 14 वर्ष की नाबालिग बेटी का विवाह 42 साल के अधेड़ के साथ कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर विशेष किशोर इकाई की टीम बहेरिया पुलिस के साथ दोपहर में गांव पहुंची।

जब लड़की की उम्र के दस्तावेज जांचे तो वह महज 14 साल की निकली, लेकिन इसके बाद भी घर वाले लड़की की शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि इसके बाद जब लड़के की उम्र पता की गई तो वह 42 साल का निकला। दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर था। इससे पुलिस टीम भी दंग रह गई।

पुलिस टीम ने लड़की और लड़के दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मान रहे थे। लड़का शादी की जिद पर अड़ा था। शादी न कराने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। फिर पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि नहीं मानोगे तो मामला दर्ज कर जेल में बंद कर देंगे। तब दोनों पक्ष शादी न करने के लिए राजी हुए। टीम में सतीश तिवारी, सोनम रजक, खेमराज पटेल सहित अन्य स्टॉफ शामिल रहा।



Source link