Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नामली में पूर्व नपा उपाध्यक्ष के अतिक्रमण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार।
रास्ते की बात को लेकर दो परिवार की लड़ाई सड़क पर आ गई है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता परिवार के साथ नगर परिषद के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गया। अब यह लड़ाई अतिक्रमण का मुद्दा बन गई है।
शिकायतकर्ता महेश चौहान ने उन्हीं के परिवार के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय चौहान, मांगीलाल चौहान के खिलाफ अवैध अतिक्रमण कर घर का आवागमन का रास्ता रोकने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की। प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मौके का मुआयना कर 40 लोगों को अवैध अतिक्रमण के नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह विवादित मामला सालों से चल रहा है लेकिन रास्ते पर पक्का निर्माण हो जाने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसको लेकर महेश चौहान व संजय चौहान में कई बार विवाद की स्थिति हो गई है। कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने मंगलवार से परिवार के 8 सदस्यों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी।
सीमांकन में छेड़छाड़ की गई है
^मैंने कलेक्टर को लिखित शिकायत की है जिसमें संजय चौहान राजनीतिक पैठ रखते हुए पद का दुरुपयोग कर सीमांकन में छेड़छाड़ की है। प्रशासन 1996 के पूर्व के सीमांकन का अवलोकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे, कार्रवाई नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
महेश चौहान, शिकायतकर्ता
जिसे सरकारी बताया वह निजी रास्ता
^जिस रास्ते को शासकीय बताया जा रहा है वह मेरा निजी रास्ता होकर पुश्तैनी है। जिसके एवज में शिकायतकर्ता को बंटवारे में 30 बाय 50 का मकान मिला था। मेरे बेटे की राजनीतिक छवि खराब करने के कारण झूठी शिकायतें कर मेरे बच्चों और परिवार को धमकाया जा रहा है। ठेकेदार से मारपीट की जा रही है।
मांगीलाल चौहान