IND vs ENG: अपने बयान के लिए जो रूट ने मोईन अली से माफी मांगी– News18 Hindi

IND vs ENG: अपने बयान के लिए जो रूट ने मोईन अली से माफी मांगी– News18 Hindi


लंदन. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने मोईन अली (Moeen Ali) से अपने उस बयान के लिए मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है, जबकि वास्तव में यह राष्ट्रीय टीम की रोटेशन नीति (Rotation Policy) का हिस्सा है. चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच (India vs England) में आठ विकेट लेने और दूसरी पारी में 18 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले मोईन ने मूल योजना पर अमल किया और 10 दिन के विश्राम पर ब्रिटेन लौटने का फैसला किया. मोईन अली का एशेज 2019 के बाद यह पहला मैच था.

‘मिरर’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार रूट ने ‘स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने’ के अपने बयान के लिए टीम होटल में मोईन से माफी मांगी. ब्रिटेन के कुछ अन्य समाचार पत्रों ने भी इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित की है. जो रूट ने चेन्नई में मंगलवार को इंग्लैंड की दूसरे मैच में 317 रन से करारी हार के बाद कहा, ”मोईन ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है. हमने शुरू में ही स्पष्ट किया था कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वे जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलना चाहते हैं तो उनके पास इसका विकल्प है.”

IND vs ENG: अब अहमदाबाद में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड, टीम इंडिया में होगा ये बदलाव

मोईन अली की तरह सभी प्रारूप में खेलने वाले जोस बटलर पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गए थे और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वापस भारत जाएंगे. बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को हाल में श्रीलंका दौरे में विश्राम दिया गया था. जॉनी बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं रखने की पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की थी. श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें भी विश्राम दिया गया था. बेयरस्टॉ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए अब भारत में हैं.

पूर्व खिलाड़ियों ने की इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी की आलोचना

कई पूर्व दिग्गजों ने इंग्लैंड की रोटेशन नीति की आलोचना की जिसके तहत उन्हें जेम्स एंडरसन और जोस बटलर जैसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को आराम दिया गया. दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर मोईन अली भी स्वदेश वापस जा रहे हैं. रूट ने कहा, ”यह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अभी के समय में सब कुछ ऐसा ही है. कोविड-19 महामारी के दौर में हम जितना क्रिकेट खेल रहे है, उसमें हमें सभी चीजों का प्रबंधन करना है.”

IND vs ENG: इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद पुजारा-पंड्या ने पिंक बॉल से शुरू की प्रैक्टिस

बता दें कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जगह पक्की करने के लिए इंग्लैंड को अब सीरीज के बाकी दोनों मैचों को जीतना होगा. उन्होंने अगले मुकाबले के लिए कहा, ”हम पूरे दल को देखकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि अंतिम 11 खिलाड़ियों से खुश रहे और वे गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में अच्छा कर सकें. वह ऐसी टीम होगी जो परिस्थितियों का फायदा उठा सके.”





Source link