INDORE News : देश के सबसे स्वच्छ शहर में कोरोना ने फिर पैर पसारे, एक दिन में मिले 89 नये केस– News18 Hindi

INDORE News : देश के सबसे स्वच्छ शहर में कोरोना ने फिर पैर पसारे, एक दिन में मिले 89 नये केस– News18 Hindi


इंदौर.देश के सबसे स्वच्छ शहर और प्रदेश में कोरोना से सबसे ज़्यादा संक्रमित रहे शहर इंदौर (indore) में कोरोना (Corona) फिर से पैर पसारता दिख रहा है.यहां एक दिन में कोरोना के फिर 89 पॉजिटिव केस मिले हैं.इनमें से 26 मरीज़ एक ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी हैं.कुछ दिन की राहत के बाद फिर से इतने सारे कोरोना केस होने के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

इंदौर में कुछ दिन की राहत के बाद कोरोना फिर से पैर पसारता दिख रहा है. एकाएक फिर से कोरोना के मरीज़ बढ़ गए हैं.मंगलवार को शहर के 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.इसमें से 26 लोग एक ही ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी हैं.इन सभी को घर में ही क्वारेंटीन कर दिया गया है.कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करवायी थी.जिसमें से ये कर्मचारी पॉजिटिव पायी गयी.फिलहाल इंदौर में कोरोना से किसी की मौत की खबर नहीं है और रिकवरी रेट भी 97.71 फीसदी हो गयी है.

एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़ी

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इंदौर प्रदेश का सबसे संक्रमित शहर बन गया था.यहां कई कोरोना वॉरियर्स की भी मौत हुई. इनमें शहर के कई डॉक्टर और पुलिस वाले भी शामिल हैं. लेकिन हाल के दिनों में धीरे-धीरे कोरोना का ग्राफ नीचे गिरना शुरू हो गया था जो 300 के करीब पहुंच चुका था. लेकिन कल जो रिपोर्ट आयी उसने फिर सबको चिंता में डाल दिया है. देर रात 2049 सैंपल्स की रिपोर्ट आई। इसमें 89 कोरोना पॉजिटिव पाए गए.इनमें 10 मरीज़ ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना रिपीट हुआ है.

https://www.youtube.com/watch?v=mCnOlpf4Yfk

कोरोना रिकॉर्ड
इंदौर जिले में अब तक 8 लाख 12 हजार से ज़्यादा सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. इनमें से 58 हजार 259 मरीज संक्रमित मिले जबकि 56 हजार 938 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.इंदौर में कोरोना 927 की जान ले चुका है.





Source link