विष्णु सोलंकीः इस सूची में विष्णु बड़ौदा के तीसरे खिलाड़ी हैं. सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में बड़ौदा रनर अप रही थी. विष्णु ने अंतिम तीन गेंदों पर 6, 4, 6 लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. अपनी उस पारी में विष्णु ने महेंद्र सिंह धोनी जैसी पारी खेली थी. 8 पारियों में उन्होंने 53.40 की औसत से 267 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 128.37 था. अब तक उन्हें किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा है, लेकिन 28 वर्षीय विष्णु के लिए 2021 की नीलामी उनका भाग्य बदल सकती है. (Vishnu Solanki/Instagram)