Sports News Today Live Updates: कल होगा IPL 2021 का मिनी ऑक्शन– News18 Hindi

Sports News Today Live Updates: कल होगा IPL 2021 का मिनी ऑक्शन– News18 Hindi


टोक्यो ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी का एक वैश्विक क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट रद्द हो गया और एक यूरोपीय टूर्नामेंट अब अप्रैल की बजाय जून में होगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण कई देशों में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को लेकर पाबंदियों के कारण यह फैसला लेना पड़ा. मुक्केबाजों को जून में पेरिस में एक टूर्नामेंट खेलना था, जिससे 53 कोटा स्थानों का निर्धारण होना था. अब ये स्थान 2017 से विश्व रैंकिंग के आधार पर उपमहाद्वीपों में बराबर बांटे जाएंगे. अमेरिकी उपमहाद्वीप का टूर्नामेंट 10 से 16 मई तक ब्यूनस आयर्स में और यूरोपीय टूर्नामेंट जून में खेला जाएगा, जिसके स्थान का अभी चयन नहीं किया गया है.






Source link