सड़क दुर्घटना डेटाबेस का एप तैयार: हादसे रोकने पुलिस अफसर एप में जानकारी करेंगे संग्रह

सड़क दुर्घटना डेटाबेस का एप तैयार: हादसे रोकने पुलिस अफसर एप में जानकारी करेंगे संग्रह


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को एकत्रित करने के लिए सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आइआरएडी) एप तैयार किया गया है। अब पुलिसकर्मी सड़क दुर्घटनाओं का विवरण मोबाइल से एप पर अपलोड करेंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के संकलन में सत्यता सुनिश्चित होगी। एप पर कैसे काम किया जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दुर्घटना कहां और किस कारण से हुई है। इसकी जानकारी एकत्रित कर (आइआरएडी) एप पर पुलिसकर्मी अपलोड करेंगे।

इससे दुर्घटनाओं के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी सकेगी। एप पर पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क पर होने वाले छोटे से छोटे हादसों का विवरण भी अपलोड किया जाएगा। एप में पुलिस सड़क दुर्घटना से जुड़े करीब 29 बिदुओं का ब्योरा अपलोड करेगी। ऐसे काम करेगा एप पुलिसकर्मी अपने मोबाइल पर पर गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करेंगे।

डाउन लोड के बाद जानकारियां भरने के लिए चार फार्म होंगे, जिसमें क्षतिग्रस्त गाड़ी का नंबर, निर्माता कंपनी, घटनास्थल से थाने की दूरी, घायल को कैसी चोट आई, कितने समय में अस्पताल पहुंचाया गया जैसी सारी जानकारी होगी। नेशनल डाटाबेस मनीष गुणवान ने बताया एस आई को एप का प्रजेंटेशन किया गया है. एप से सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी जानकारी कलेक्ट की जा सकेगी।



Source link