Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जाम गेट इलाके में ओले गिरे। शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।
प्रदेश समेत मालवा-निमाड़ के जिलों में गुरुवार को अचानक बदले से एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इंदौर समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम के इस बदले रुख से गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई गई है। शहर के कुछ इलाके बॉम्बे हॉस्पिटल, लसूड़िया क्षेत्र, बायपास, रिंग रोड में हल्की बारिश हुई, जबकि इसी समय भंवरकुआं, महू नाका, राजेंद्र नगर क्षेत्र में कुछ देर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग की मानें, तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अरब सागर से मिल रही नमी के कारण दक्षिणी मप्र में बादल छाए हैं। बौछारें पड़ने की संभावना है। शुक्रवार से सिस्टम कमजोर पड़ने से बादल छंटेंगे और मौसम साफ होने लगेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। 20 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। हालांकि आवृत्ति कमजोर होने से इस सिस्टम का मप्र पर असर होने की संभावना कम है।