बाप ने किए रिश्ते शर्मसार: एक महीने से बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, दर्द हुआ तो मां को बताई पिता की हैवानियत

बाप ने किए रिश्ते शर्मसार: एक महीने से बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, दर्द हुआ तो मां को बताई पिता की हैवानियत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोला का मंदिर थाना के बाहर बैठी मासूम पीड़ित की मां व अन्य रिश्तेदार

  • चाइल्ड लाइन को बच्ची ने फोन कर दी सूचना
  • काउंसलिंग के बाद पुलिस के पास पहुंचा मामला
  • गोला का मंदिर थाना में हुई FIR

एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ हैवानियत दिखाई है। बाप एक महीने से बेटी के रूम में जाकर दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं पिता के एक दोस्त ने भी मासूम को नशा कराकर दुष्कर्म किया। छात्रा को जब दर्द हुआ तो उसकी मां ने पूछा। तब बेटी के शोषण की कहानी सामने आई। घटना हनुमान नगर गोला का मंदिर की है। मासूम ने चाइल्ड लाइन को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी। चाइल्ड लाइन ने कांउसलिंग पहले महिला बाल विकास विभाग फिर एसपी ग्वालियर को अवगत कराया। गुरुवार शाम गोला का मंदिर थाना में मामले की FIR हुई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोसी अभी फरार है।

गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर निवासी 14 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) 8वीं की छात्रा है। घर में वह अपने मां-पिता और दो भाई-बहन के साथ रहती है। छात्रा घर में सबसे छोटी है। पिता डंपर चलाता है। करीब एक महीने पहले पिता रात 1 बजे डंपर चलाकर आया। वह काफी नशे में था। कुछ देर बाद वह उस कमरे में पहुंचा जहां मासूम सो रही थी। पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह एक या दो दिन छोड़कर जब भी मौका मिलता मासूम के कमरे में पहुंच जाता था। इतना ही नहीं इस बीच उसके पिता के एक दोस्त कल्ला निवासी धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास साठ फुटा रोड ने भी दुष्कर्म किया। एक दिन पिता उसके घर बच्ची को छोड़ आया। कल्ला ने उसको जबरन नशा कराया और दुष्कर्म किया। कल्ला की पत्नी भी इसमें शामिल रही थी। हाल ही में 10 फरवरी को फिर पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से उसे काफी दर्द हो रहा था। जब मां ने दर्द का कारण पूछा तो पूरी सच्चाई सामने आई।

चाइल्ड लाइन ने की काउंसलिंग

जब घटना का पता लगा तो मां-बेटी पुलिस के पास जाने से डरती रहीं। उन्होंने किसी तरह चाइल्ड लाइन का नंबर खोजा और सूचना दी। चाइल्ड लाइन ने किशोरी को तत्काल ऑफिस बुलाया। काउंसलर सुनीता माने ने बच्ची की काउंसलिंग की और पूरे मामले से महिला बाल विकास विभाग को अवगत कराया। वहां से औपचारिक शिकायत एसपी ग्वालियर अमित सांघी को दी गई।

गोला का मंदिर में हुई FIR

एसपी को शिकायत के बाद तत्काल आवेदन गोला का मंदिर थाना पहुंचा। गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी पिता, पिता का दोस्त कल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी कल्ला और उसकी पत्नी अभी फरार हैं।

पार्क में खेल रही मासूम से माली ने की छेड़छाड़

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक पॉश कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय बालिका बुधवार शाम पार्क में खेलने आई थी। जब बालिका पार्क में खेल रही थी, तभी उसे अकेला देखकर वहां पर काम करने वाले माली बल्ली पाल ने उसे अपने पास बुलाया और छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।



Source link