राज्यपाल का इंदाैर दाैरा: राज्यपाल डीएवीवी और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लायड साइंस के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राज्यपाल का इंदाैर दाैरा: राज्यपाल डीएवीवी और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लायड साइंस के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को उज्जैन जाएंगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देवी शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही हैं। शुक्रवार को वे अहिल्या विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शाामिल होंगी। इसके अलावा महू कॉलेज और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शिरकत करेंगी। वे गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे इंदाैर एयरपाेर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे रेसीडेंसी कोठी के जाएंगी।

राज्यपाल शुक्रवार को सुबह 11 बजे से आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से ही डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। शाम 4.30 बजे वे वापस रेसीडेंसी कोठी आएंगी। 20 फरवरी को सुबह 10 बजे वे बड़ा बांगड़दा स्थित सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लायड साइंस के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगी। यहां से वे 11.20 बजे कार से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी।



Source link