- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 18 Passengers Were Loaded In Auto, 9 People Injured Due To Overturning, 15 People Injured Including Other Two Accidents, Admitted To Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- दो हादसे गुरुवार दोपहर से शाम तक हुए।
दमोह जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 15 लोग घायल हो गए। गुरुवार शाम को सागर रोड पर कोंरासा के पास एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क से नीचे उतरकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में 18 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोगों को ज्यादा चोटें आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे लोगों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
ऑटो में खबेना गांव के लोग सवार थे। जो हरदुआ गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो सीहोरा का बताया जा रहा है। जो क्षमता से अधिक सवारियां होने से अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में कल्लोबाई लोधी (50), ममता पति कीरत (45), गेंदाबाई, बलराम लोधी (22), बैजंती लोधी (40), रामबाई (50), कुसुमरानी (70), लक्ष्मीबाई और नन्नीबहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
कार और ऑटो की हुई भिंड़त
सागर रोड पर ही बीती रात टोल नाके के पास एक कार और ऑटो की आमने-सामने से भिंड़त हो गई थी। इसमें कार सवार प्रिंस पिता अरविंद परिहार (24), ऑटो सवार मुन्ना अहिरवार (30) और श्याम पिता राजू तिवारी (34) निवासी बांसा को चोटें आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों में से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
गुरुवार दोपहर हटा थाना क्षेत्र में हारट पुल के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें हटा के चंडीजी वार्ड के बब्बू पिता रामदीन पटेल (40) और राहुल घायल हो गए। दोनों बाइक से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।