IND vs ENG: कोहली पर भड़का इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी, कहा- तीसरे टेस्ट के लिए बैन करना चाहिए

IND vs ENG: कोहली पर भड़का इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी, कहा- तीसरे टेस्ट के लिए बैन करना चाहिए


IND vs ENG: विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में अंपायर नितिन मेनन से बहस की थी (Virat Kohli/Instagram)

IND vs ENG: भारतीय कप्तान विराट कोहली की चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन एक फैसले को लेकर अंपायर नितिन अंपायर से बहस हो गई थी. इसी वजह से कई दिग्गज उनके इस व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 18, 2021, 10:44 AM IST

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फील्ड अंपायर नितिन मेनन से बहस के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी लगातार आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर डेविड लॉयड ने कोहली की इस हरकत को गलत ठहराया और उन्हें कम से कम तीन टेस्ट मैच के लिए बैन करने की मांग की. लॉयड ने कहा कि अगर कोहली किसी औऱ खेल में ऐसी हरकत करते तो उन्हें सीधे बैन कर दिया जाता. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कोहली ने एक फैसले को लेकर फील्ड अंपायर नितिन मेनन से बहस की थी. इसके बाद से ही उन पर एक मैच के बैन का खतरा मंडरा रहा है.

लॉयड ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल के एक कॉलम में लिखा कि मैदान पर इतना कुछ हो जाने के बाद भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कोहली पर कोई शब्द नहीं कहा गया ? मुझे इस पर हैरानी है. एक नेशनल टीम के कप्तान को पिच पर मैच ऑफिशियल को आलोचना करने और डराने की अनुमति है. ऐसा होने के बाद बी उन्हें अगले मैच में खेलने दिया जा रहा है. किसी दूसरे खेल में अगर ऐसा होता तो उन्हें बाहर भेज दिया जाता. उन्हें अहमदाबाद टेस्ट में नहीं खेलने की इजाजत होनी चाहिए.

IPL auction 2021: आईपीएल 14वें सीजन की नीलामी में इन 292 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें सबका बेस प्राइस

लॉयड ने मैच रैफरी श्रीनाथ की भी आलोचना कीइंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने लिखा कि फैंस को मैदान पर किसी खिलाड़ी के बुरे बर्ताव को दिखाने के लिए येलो और रेड कार्ड की शुरुआत हुई थी. कोहली ने मैदान पर जिस तरह से व्यवहार किया था. उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाना चाहिए था. जिसका मतलब है कि वह अगले तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाते. इस मामले में मैच रैफरी श्रीनाथ ने भी साढ़े तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया.

माइकल वॉन ने भी कोहली पर सवाल उठाया था
लॉयड से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा था कि कोहली बड़े खिलाड़ी हैं. वे अंपायर को मैदान पर इस तरह से डरा नहीं सकते. हो सकता है कि अंपायर का फैसला ठीक न हो, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं.

IPL नीलामी 2021: जानें, हर टीम के पर्स में है कितना पैसा और कितने खिलाड़ियों के लिए है जगह

क्या था पूरा विवाद?
यह पूरा विवाद चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन हुआ था. दरअसल, स्पिनर अक्षर पटेल दिन का आखिरी ओवर फेंक रहे थे. उनके ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के खिलाफ विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच की अपील की. लेकिन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद पंत ने कप्तान कोहली को डीआरएस लेने के लिए कहा. कोहली ने डीआरएस लिया. रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई थी. इसका मतलब रूट के खिलाफ जो कैच की अपील की गई थी, उससे वे बच गए थे. लेकिन बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि अक्षर की यह गेंद सीधे रूट के पैड पर टकराई थी. ऐसे में एलबीडब्ल्यू को लेकर वो फंस रहे थे. लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से भारत को रूट का विकेट नहीं मिला. यह देखकर कोहली भड़क गए और अंपायर मेनन से बात करने लगे. वे अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आए. दोनों के बीच इसे लेकर काफी देर तक बहस होती रही. लेकिन अंपायर का फैसला नहीं बदला. ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच रवि शास्त्री ने भी इशारा कर इस फैसले पर नाखुशी जताई थी.








Source link