नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 317 रन से करारी मात दी. पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद भारत ने सीरीज में बहतरीन वापसी की. भारतीय टीम के लिए तीसरे टेस्ट मैच से पहले एक और खुशखबरी आई है. अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) की टीम में वापसी हुई है. उमेश इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुए थे चोटिल
उमेश यादव (Umesh Yadav) हाल में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. उसके बाद उन्हें फिर से फिटनेस हासिल करने के लिए बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (National Cricket Academy) में भेज दिया गया. अपनी चोट के चलते उमेश (Umesh Yadav) इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब उमेश की एकबार फिर टेस्ट टीम में वापसी हो चुकी है और वो तीसरे टेस्ट में कहर मचाने के लिए तैयार हैं.
2018 के बाद से घर में अश्विन से बहतर उमेश
अक्टूबर 2018 के बाद से भारत के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने घरेलू जमीन पर 9 टेस्ट मैचों में 46 विकेट लिए हैं. दूसरे नंबर पर उमेश यादव हैं (Umesh Yadav), जिन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 34 विकेट लिए हैं. लेकिन इस दौरान उमेश का स्ट्राइक रेट अश्विन से भी बेहतर रहा है. अश्विन ने 2018 के बाद से एक विकेट हासिल करने के लिए 46 गेंदें फेंकी है, वहीं उमेश की बात करें तो उन्हें से काम करने में सिर्फ 25 गेंद लगी हैं. कुल मिलाकर बात करें तो भारत की पिचों पर उमेश का स्ट्राइक रेट 45.7 और वहीं अश्विन का स्ट्राइक रेट 48.8 का रहा है.
शमी, सैनी को नहीं मिली जगह
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को जगह नहीं दी गई है. ऐसा माना जा रहा था कि शमी टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन वे अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. शमी एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके अलावा बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद स्टैंड बाइ खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया गया है.
आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.