- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- IPL Auction 2021 Updates; Rajat Patidar From Madhya Pradesh Indore Sold To Royal Challengers Bangalore (RCB)
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
27 साल के रजत पाटीदार पिछले पांच- छह साल से मध्यप्रदेश के लिए खेल रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वह लीग के इतिहास के नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं, एक नाम ऐसा भी है, जिसने सभी को चौंकाया है। यह नाम है रजत पाटीदार का। इंदौर के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को RCB ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अपनी जर्सी दी है। रजत ने मप्र की और से खेलते हैं और टीम इंडिया की जर्सी के इंतजार में हैं।
इसलिए RCB ने रजत पर लगाया दांव
एमपीसीएम के सदस्य महावीर सिंह आर्य ने बताया कि इंदौर में जन्मे 27 साल के रजत पिछले पांच-छह साल से मप्र के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी का अपना पहला मैच अक्टूबर 2015-16 में खेला था। अब तक उन्होंने 36 प्रथम श्रेणी मैच में खेले हैं, जिसमें 2253 रन बनाए हैं। इसमें 196 उनका सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 6 शतक और 11 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा ए लिस्ट मैच की बात करें तो 32 मैच में उन्होंने 2 शतक और 4 अर्ध शतक की मदद से 1027 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने 6 अर्धशतक की मदद से 20 मैच में 699 बनाए हैं, जिस 96 उनका सर्वाधिक स्कोर है। रजत ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किया था। उन्होंने 8 मैचों में 713 रन बनाए थे। उन्हें 2019-20 में दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में भी शामिल किया गया था।