IPL 2021 Auction लाइव स्ट्रीमिंग: जानें कब, कहां और कैसे देखें

IPL 2021 Auction लाइव स्ट्रीमिंग: जानें कब, कहां और कैसे देखें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के शुरू होने से पहले 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी (IPL 2021 Auction) का आयोजन किया जा रहा है. इस नीलामी में आईपीएल की सभी 8 टीमों- मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान को मौका मिलेगा कि वह अपनी टीम में खाली स्थानों को भर लें. आईपीएल के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन पहला कदम है, जो इस साल आईपीएल की भारत में वापसी की तरफ इशारा करता है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से आईपीएल का पिछला सीजन यूएई में खेला गया था.

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आईपीएल 2021 के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट को अप्रैल से मई के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट के अप्रैल के शुरुआती दो हफ्ते में शुरू होने के मौके कम हैं, क्योंकि भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सीरीज 28 मार्च को खत्म होगी. ऐसे में खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले ब्रेक की जरूरत होगी. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी आईपीएल से पहले खिलाड़ियों के ब्रेक की सिफारिश कर चुके हैं.

IPL नीलामी 2021: जानें, हर टीम के पर्स में है कितना पैसा और कितने खिलाड़ियों के लिए है जगह

आईपीएल नीलामी 2021 किस समय शुरू होगी?आईपीएल 2021 की नीलामी की लाइव कार्यवाही भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होने की उम्मीद है.

आईपीएल नीलामी 2021 कहां होगी?
आईपीएल नीलामी 2021 18 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई में होगी.

टीवी पर आईपीएल नीलामी 2021 के प्रसारण की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईपीएल नीलामी 2021 को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

IPL 2021: किंग्स इलेवन पंजाब अब हुआ पंजाब किंग्स, आईपीएल नीलामी से पहले लोगो भी बदला

वीवो आईपीएल नीलामी 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
आप आईपीएल नीलामी 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर सकते हैं. इसके साथ ही आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट https://hindi.news18.com/news/sports/cricket/ को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस जियो के ग्राहक आईपीएल नीलामी 2021 को जियो टीवी मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.





Source link