- Hindi News
- Local
- Mp
- On The Second Day Also, The Ongoing Search Of IT At 6 Locations Of Daga; Five Lockers Will Be Opened, Security Of Daga House Increased
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधायक निलय डागा के 20 ठिकानों पर गुरुवार को पड़ी थी IT रेड।
- तीन राज्यों में फैला है डागा परिवार को कारोबार
बैतूल से कांग्रेस विधायक और प्रदेश के बड़े तेल कारोबारी निलय डागा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। IT की रेड दूसरे दिन भी जारी रही। परिवार के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। डागा परिवार के 5 लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें आज या कल शनिवार को खोला जा सकता है। विधायक के 6 ठिकानों पर शुक्रवार को IT की टीमें सर्चिंग कर रही हैं। डागा विधायक के मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी कारोबार है। निलय डागा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।
बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना के बाद गुरुवार को भोपाल और सतना रीजन की IT की रेड पड़ी थी। टीमों ने तीन राज्यों के छह शहरों में फैले 20 ठिकानों पर छापा मारा था। सुबह पांच बजे टीमें विधायक के घर, तेल, राइस फैक्टरी और स्कूल पर सर्चिंग शुरू की।
घर की सुरक्षा बढ़ाई दूसरे दिन विधायक के घर पर आयकर की टीम मौजद रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डागा हाउस पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके पहले गुरुवार को टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए थे।