- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Can Not Predict, As The Corona Decreases, Trains Will Increase, The Possibility Of Narrowing Is Not Yet
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी शुक्रवार काे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया।
- उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने किया निरीक्षण
- जीएम बोले- ग्वालियर स्टेशन पर बहुत काम होना है, जल्द बदलेगा स्वरूप
कोरोना के बाद बंद हुए ट्रेनों के परिचालन पर उत्तर मध्य रेलवे के GM विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन जैसे-जैसे कोरोना का असर कम होता जाएगा, ट्रेनें बढ़ती चली जाएंगी। ट्रेनें पूरी तरह चलने लगेंगी, तो विंडो टिकट भी मिलने लगेंगे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद जीएम त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ग्वालियर रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलेगा। यहां बहुत काम बाकी है। नए कॉम्प्लेक्स बनने हैं। इस दौरान ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर से भोपाल के बीच सुबह के समय एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की है।

रेलवे द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण भी NCR के GM विनय कुमार ने किया। इसमें नैरोगेज ट्रेन से जुड़े पार्ट्स व अन्य सामग्री रखी गई थी।
शुक्रवार को पहले से तय कार्यक्रम के तहत उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी स्पेशल ट्रेन से झांसी होते हुए ग्वालियर पहुंचे। यहां से वह धौलपुर गए और वहां निरीक्षण किया। लौटते समय मुरैना रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आने पर स्टेशन मास्टर को 5 हजार रुपए का इनाम भी दिया। इसके बाद वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वह चालक एंव परिचालक लॉबी में पहुंचे और स्टाफ व क्षमता के बारे में पूछा। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर DEO रेलवे को फटकार लगाई। इसके बाद वह स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण करते हुए बाहर की तरफ आए। यहां रेलवे की प्रदर्शन लगाई गई थी। इसमें नैरोगेज ट्रेन के पार्ट्स, नट बोल्ट व इंजन से जुड़े सामान को रखा गया था।
स्टेशन पर बहुत काम होना है
स्टेशन पर निरीक्षण के बाद एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बहुत काम होना बाकी है। इसके बाद स्टेशन का भव्य स्वरूप सामने आएगा। ट्रेनों के परिचालन के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ट्रेनें बंद की गई थीं। जल्द स्थिति सुधर रही है, पर अभी नहीं कह सकते थे कि कब से ट्रेनें पहले की तरह रूटीन में आएंगी। जब ट्रेनें पहले की तरह चलने लगेंगी, तो सारी सुविधाएं जैसे जनरल बोगी, विंडो टिकट आदि की सुविधाएं मिलने लगेंगी।
सांसद ने की जीएम से मुलाकात
इस दौरान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी जीएम से मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा। सांसद शेजवलकर ने रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के दौरान गेट नंबर एक के हेरिटेज लुक को यथावत रखने की बात कही। साथ ही, ग्वालियर से भोपाल के लिए सुबह के समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की। इसका स्टॉपेज डबरा और दतिया भी हो। साथ ही, चंबल एक्सप्रेस के वापस संचालक की मांग रखी है।

GM, NCR विनय कुमार को ग्वालियर स्टेशन से कुछ नई ट्रेनें चलाने और कुछ ट्रेन के स्टॉपेज के बारे अपनी मांगों से अवगत कराते सांसद विवेक शेजवलकर।