Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी, आभूषण, घर का सामान और बेडशीट में बांधकर किराने का सामान ले गए। अंबिका नगर में चोरी की वारदात निजी स्कूल की शिक्षक के यहां हुई। घटना के समय परिवार के लोग उदयपुर गए थे। औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। अंबिका नगर निवासी वर्षा पति शिवशंकर शुक्ला ने बताया 13 फरवरी को परिवार के साथ उदयपुर छोटी बहन प्रियंका वाजपेयी के यहां गए थे। वापस लौटे तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ था। नकूचा तोड़कर घुसे चोर घर से एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, मिक्सर, कुकर, किराने का सामान और पर्स चुरा ले गए। पर्स में सोने की अंगूठी और नकदी रखे थे। जानकारी दी तो चीता फोर्स के जवानों ने आकर मौका मुआयना किया। औद्योगिक क्षेत्र थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।