Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
छानबीला थाना क्षेत्र में तालाब में गिरने से युवक की मौत हो गई।
- कुछ समय पहले ही हुई थी शादी, पुलिस कर रही मामले की जांच
मालथौन थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में सूने घर में एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। घटना के वक्त महिला का पति व सास-ससुर घर में नहीं थे। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब घर वाले मजदूरी से लौटकर आए, तो तब घटना का पता चला। मालथौन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
मालथौन थाना पुलिस ने बताया कि कोलुआ गांव में रहने वाली सीमा पति लेख सिंह आदिवासी (20) की उसके ही घर में जलने से मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सीमा की शादी कुछ समय पहले ही लेख सिंह से हुई थी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और पति ईंट बनाने व सास-ससुर मजदूरी के लिए गए हुए थे। लौटकर देखा तो सीमा पूरी तरह जल चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घर के किसी भी हिस्से में अाग नहीं लगी है। सिर्फ महिला ही जली मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
डूबने से युवक की मौत
छानबीला थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। छानबीला पुलिस ने बताया, सिंगपुर गांव में रहने वाले पूरन लोधी (24) को काफी समय से मिर्गी के दौरे आते थे। गुरुवार शाम को वह गांव की तलैया के पास ही शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, तो पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।