Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीधी हादसे के बाद सभी जिलों में चल रही है बसों की जांच।
- शुक्रवार को एनएच- 26 और बड़तूमा में ARTO ने की यात्री बसों की जांच
परिवहन विभाग के अमले ने ARTO सुरेंद्र सिंह गौतम के साथ शुक्रवार सुबह से एक बार फिर बसों की जांच शुरू की। सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक 40 से अधिक यात्री बसों की जांच की गई। इनमें 16 बसों में खामियां पाए जाने पर करीब 32 हजार रुपये चालान वसूला गया।
ARTO ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से एनएच-26 पर बम्हौरी चौराहे के आगे नरसिंहपुर रोड पर 20 बसों की जांच की गई। इस दौरान 9 यात्री बस में कमियां जैसे इमरजेंसी गेट के पास सीट का होना, ओवरलोडिंग व चालक वर्दी में नहीं पाया गया। इन पर चालानी कार्रवाई करते हुए 22 हजार 500 चालान वसूला गया। इसके बाद बड़तूमा के पास दोपहर करीब 12 बजे से जांच शुरू की गई।
परिवहन विभाग के TSI चेतन शिंदे ने बताया कि बड़तूमा के पास भी 20 से अधिक गाड़ियां की जांच की गई। खामियां मिलने पर 7 बसों पर चलानी कार्रवाई की गई। इनसे 10 हजार से अधिक चालान शुल्क वसूला गया।