- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Ujjain STF Inspector Deepika Shinde Conferred With Outstanding Police Service Medal, Was Found Out Of Turn Promotion In Ashlesha Triple Murder Case Of Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से सम्मानित उज्जैन एसटीएफ इंसपेक्टर दीपिका शिंदे
- UN PEACE KEEPER के रूप में दक्षिणी सूडान में सेवा दी
- डार्कनेट पर एक लाख लोगों को साइबर हैकरों की ठगी से बचाया
सेवा, समर्पण और इमानदारी से ड्यूटी करने वाले मध्यप्रदेश के 182 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। जिसमें उज्जैन एसटीएफ इंसपेक्टर दीपिका शिंदे, डीआरपी लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक करण सिंह तिलकर व उज्जैन पीटीएस में पदस्थ आरक्षक सतीश वर्मा शामिल हैं।
बहुचर्चित अश्लेषा तिहरा हत्याकांड आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर इंसपेक्टर बनी थीं दीपिका शिंदे
सेंट्रल होम मिनिस्ट्री की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाली इंसपेक्टर दीपिका शिंदे ने अपने 22 साल की पुलिस सेवा में कई BLIND MURDER केस का खुलासा किया। साइबर क्राइम में देश भर में एक लाख से अधिक लोगों को ONLINE ठगी से बचाया है। उनका नाम उस समय पूरे देश में गूंजा था, जब वर्ष 2011 में इंदौर के सनसनीखेज अश्लेषा तिहरे हत्याकांड (अश्लेषा, उसकी मां मेघा और अश्लेषा की नानी) का खुलासा किया। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। SI रहते हुए दीपिका न केवल खुलासा किया बल्कि तीनों हत्यारोपियों (नेहा वर्मा, नेहा का प्रेमी राहुल और उसका एक दोस्त) को उनके अंजाम तक पहुंचाया। SESSION COURT से मिली फांसी की सजा पर HIGHCOURT ने भी मुहर लगा दी है।
एक साल के लिए दक्षिणी सूडान में सेवाएं दी, साइबर हैकरों से एक लाख लोगों को बचाया
इंसपेक्टर दीपिका ने बताया कि उन्हें वर्ष 2012-13 में UNITED NATIONS पीस कीपर के रूप में दक्षिणी सूडान देश में काम करने का मौका मिला। डार्कनेट पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह को मुंबई से पकड़ा। यह एेसा गिरोह था जो लोगों से न तो OTP पूछता, न ही एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर और न ही किसी तरह की कॉल आती।
ठगी हो जाने के बाद लोगों के अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आता था। इस गिरोह का पर्दाफाश कर डार्कनेट पर करीब एक लाख लोगांे को ठगने से बचाया था। इंसपेक्टर दीपिका को उनके कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए वर्ष 2017-18 में मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड केएफ रुस्तम जी से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक 12 बोर की डबल बैरल बंदूक सरकार की ओर से मिली है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गों को दबोचा
वर्ष 2016-17 में उज्जैन में साइबर सेल प्रभारी रहते हुए उन्होंने मुंबई के अंडरवर्ल्ड गिरोह से संबंध रखने वाले बदमाशों काे पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई के मुंब्रा इलाके में बदमाशों को पकड़ने के लिए जान की परवाह नहीं करते हुए उन्होंने बुर्का पहनकर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गों को पकड़ा था। यह गैंग उस समय उज्जैन में लगातार लूट कर रहा था। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके इस गिरोह ने आधा दर्जन वारदातों में करीब 55 लाख की लूट की थी।
सिंहस्थ महाकुंभ में CM से हुईं सम्मानित
वर्ष 2016 में उज्जैन में तैनाती के दौरान सिंहस्थ महाकुंभ में उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। वर्तमान समय में दीपिका शिंदे उज्जैन एसटीएफ में तैनात हैं।