बजाज ने 2021 Pulsar लॉन्च की, जानें इस जबरदस्त बाइक की कीमत और फीचर्स– News18 Hindi

बजाज ने 2021 Pulsar लॉन्च की, जानें इस जबरदस्त बाइक की कीमत और फीचर्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 180 का नया वेरिएंट अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. इससे पहले ये बाइक कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी. बजाज ऑटो पर लिस्ट 2021 पल्सर 180 की कीमत 1, 07,904 दिल्ली एक्स शोरूम रखी गई है. वहीं नई पल्सर को देखकर आपको बजाज की पुरानी पल्सर की याद ताजा हो जाएगी. आइए जानते है 2021 पल्सर 180 के फीचर्स के बारे में…

नई पल्सर 180 के फीचर्स – बजाज ऑटो ने नई पल्सर में कई ग्राफिक्स और इंफॉर्मेटिक्स बदलाव किए है. जिससे ये बाइक पहले के मुकाबले अब और भी ज्यादा दमदार हो गई है. नई पल्सर में बजाज ने नया इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर दिया है. वहीं इस बाइक का कंसोल पहले वाली पल्सर की तरह ही है. फ्यूल इंडिकेटर मीटर अब इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बीच में आ गया है जबकि ट्रिप और ओडोमीटर को दाहीने तरफ भेज दिया गया है. अब आप इसमें फ्यूल इकॉनमी रीडआउट और रेंड टू एंप्टी भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Renault Kiger SUV के इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स, यहां देखें सबकुछ

नई पल्सर 180 का इंजन- बजाज ऑटो ने नई पल्सर में BS6 मानक का 178.6cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है. जो 17 bhp की पावर और 14.22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. 

यह भी पढ़ें: 45 हजार रुपये की रेंज में खरीदें सेकंड हैंड रॉयल एनफील्ड, बजाज V और होंडा CB बाइक, जानें डिटेल्स

नई पल्सर 180 के सेफ्टी फीचर्स– इस बाइक में आपको फ्रंट में 280mm के डिस्क ब्रेक मिलेंगे. इसके साथ ही रियर टायर में आपको 230mm के डिस्क ब्रेक मिलेंगे. वहीं नई पल्सर में आपको ट्यूबलेस टायर मिलेंगे. इसके साथ ही रात में यूज करने के लिए बजाज ने नई पल्सर में प्रोजेक्टर हैडलैम्प दिया है जो लो विजिबल्टि में आपको Wider beam देती है.





Source link