- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- ‘Farmers Are The Backbone Of The Country, It Is Not Possible To Run The Country Without Them’
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने का षड्यंत्र रच रही है। सरकार को यह पता होना चाहिए कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। इनके बिना देश चलाना संभव नहीं है। सरकार अडानी और अदानी के इशारों पर चल रही है। यह पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का काम कर रही है। कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी।
यह बात विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कही। किसान न्याय यात्रा के समापन पर गेहलोत ने किसान आंदोलन में 230 लोगों की जो शहादत हुई है उस पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। व्यापारियों की कठपुतली की तरह काम करने की शैली पर प्रहार किया। उन्होंने कहा मोदी सरकार देश की कंपनियों को लगातार बेचने का काम किया जा रहा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नामली से किसान न्याय यात्रा निकाली थी। यात्रा कई गांवों से होती हुई बुधवार रात को सैलाना पहुंची थी। अतिथि राष्ट्रीय महासचिव और उज्जैन संभाग के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश भरावा ने अध्यक्षता की। दिनेश शर्मा, शेखर गेहलोत, युसूफ कड़पा, नम्रता जितेंद्रसिंह राठौर, जगदीश पाटीदार, ब्रजेश चौधरी, मंगलेश कसेरा, श्रीराम चौधरी, जगदीश पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, हनी गेहलोत समेत किसान मौजूद थे।